फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Drowned In Water Of River Jasrana News In Hindi

फिरोजाबाद: नहर में नहाने के दौरान हादसा, चार लड़कियां गहरे पानी में डूबीं, तीन को बचाया, एक की मौत

Mon, 28 Jun 2021 01:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 28 Jun 2021 01:55 PM IST
सार

 विगत 24 जून को शादी संपन्न होने के बाद यहां रुक गईं। सोमवार को अन्य लड़कियों एवं महिलाओं के साथ चारों बदनपुर के पास नहर में नहा रही थीं। तभी अचानक डूब गई।

विज्ञापन
Girl Drowned In Water Of River Jasrana News In Hindi
फिरोजाबाद: नहर में डूबने से हुई बालिका की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नहर में नहाने के दौरान फिरोजाबाद जनपद में हादसा घटित हो गया। चार लड़कियां पानी में डूब गईं लेकिन समय रहते तीन को बचा लिया गया। वहीं एक की मौत हो गई है। बताया गया है कि थाना जसराना के नगला जाट में शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुछ परिवार आए थे। जिसमें से चार लड़कियां नहर में नहाने के लिए गईं थीं।

विज्ञापन


गांव नगला जाट में तनु पुत्री मनोज शर्मा, सोनी पुत्री मनोज शर्मा निवासी भदेसरा सिरसागंज, बीना पत्नी निन्नू, गुड़गांव एवं नंदनी पुत्री रामकिशोर नगला बल्ल, थाना सिरसागंज शादी समारोह में शामिल होने आईं थीं। विगत 24 जून को शादी संपन्न होने के बाद यहां रुक गईं।
विज्ञापन


सोमवार को अन्य लड़कियों एवं महिलाओं के साथ चारों बदनपुर के पास नहर में नहा रही थीं। तभी अचानक डूब गई। इन लड़कियों को डूबता देख मौजूद अन्य महिलाओं और ग्रामीणों ने तीन को बचा लिया, जबकि बालिका नंदनी की डूबने से मौत हो गई। थाना प्रभारी बीडी पांडेय ने बताया कि एक बालिका की मौत हुई है। परिजनों के आने पर कार्रवाई की जाएगी। परिवार में बालिका की मौत से कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed