फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl dies due to snake bite family did not take her to hospital

सांप ने डसा: युवती को इसलिए डॉक्टर के पास नहीं ले गए घरवाले...हो गई इतनी देर, फिर न बच सकी जान

Mon, 23 Jun 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 09:21 AM IST
सार

आगरा के बरहन में एक युवती को सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उसे डॉक्टर के पास नहीं ले गए। वे लोग अंधविश्वास के चलते बायगीर के पास पहुंचे, यहां उसकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Girl dies due to snake bite family did not take her to hospital
सांप - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आगरा के बरहन  थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी हरेंद्र की 18 वर्षीय पुत्री उपासना की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन अंधविश्वास में उसे अस्पताल ले जाने के बजाय बायगीर के पास लेकर गए, बायगीर ने उसे मृत बता दिया।
विज्ञापन


 

छत पर सो रही थी बेटी 
पिता हरेंद्र ने बताया कि शनिवार रात बेटी छत पर सो रही थी। तभी उसके हाथ में कुछ चुभने का दर्द महसूस हुआ। घरवालों को उसने बताया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे उसकी बिगड़ गई। घबराए घरवाले युवती को अस्पताल ले जाने के बजाय बाईगीर के पास ले गए, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांप के काटने से हुई मौत
मामले में बात करने पर सीएचसी एत्मादपुर के अधीक्षक डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि सांप डसने पर पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। बताया कि सीएचसी में 15 एंटी वेनम वैक्सीन मौजूद है। समय से युवती को अस्पताल लाना चाहिए था। परीक्षण में जहरीले सांप के डसने के लक्षण मिलते तो वैक्सीन लगाई जाती। संभव है कि किशोरी की जान बच जाती। संवाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed