{"_id":"5c309a6ebdec222be45472be","slug":"girl-died-two-injured-in-road-accident-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को नोएडा से घर आई बेटी, सुबह सड़क हादसे में चली गई जान, मां-बाप घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को नोएडा से घर आई बेटी, सुबह सड़क हादसे में चली गई जान, मां-बाप घायल
Sat, 05 Jan 2019 06:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Jan 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
मृतक युवती का फाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले के भोगांव क्षेत्र में परतापुर मोड़ के पास शनिवार की सुबह बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में युवती की मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा महुअन निवासी जितेंद्र यादव शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पत्नी व 18 वर्षीय पुत्री नेहा के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। बाइक जब थाना भोगांव क्षेत्र में परतापुर मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे में बाइक पर बैठी नेहा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दंपती घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
एएनएम का कोर्स कर रही थी युवती
गांव परतापुर के पास सड़क हादसे में जान गवाने वाली नेहा नोएडा में रहकर एएनएम का कोर्स कर रही थी। शुक्रवार की शाम वो घर लौटी थी। शनिवार की सुबह वो मां और पिता के साथ ननिहाल जा रही थी। तभी रास्ते में हुए हादसे ने उसकी जान ले ली। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।