Firozabad : जिंदगी की जंग हार गई पांच साल की अन्नू, आगरा में तोड़ा दम, सिर में घुस गया था चिमनी से गिरा बोल्ट
कांच के कारखाने की 125 फीट ऊंची चिमनी से गिरा बोल्ट सड़क से गुजर रही पांच साल की बच्ची के सिर में घुस गया था। चिकित्सकों ने ऑपरेशन से बोल्ट तो निकाल दिया, लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में उपचार के दौरान फिरोजाबाद की पांच वर्षीय अन्नू जिंदगी की जंग हार गई। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आगरा में ही बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। इस बीच कारखाने के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। बुधवार की शाम अन्नू का शव घर लाया गया।
फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी पांच वर्षीय अन्नू अपनी मां के साथ दवा लेने के लिए चिकित्सक के यहां जा रही थी। मां बेटी को लेकर नगला पचिया ढोलपुरा मार्ग के समीप पहुंची थी, तभी उमा ग्लास की निर्माणाधीन चिमनी का बोल्ट ऊपर से गिरा, जो अन्नू के सिर के अंदर घुस गया। इससे अन्नू गंभीर रुप से घायल हो गई थी।
सिर से बोल्ट निकाला, नहीं बचा सके जान
हादसा होते ही कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। परिजन अन्नू को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए थे। यहां से आगरा रेफर किया गया। परिजन ने अन्नू को उपचार को आगरा स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। यहां अन्नू के सिर का ऑपरेशन करके चिकित्सक ने उसके सिर में फंसे बोल्ट को निकाल दिया। लेकिन अन्नू की जान नहीं बचा सके।
कारखाने में तैनात की गई पुलिस
अन्नू की बुधवार सुबह करीब सात बजे मौत हो गई। इसके बाद कारखाने के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। देर शाम अन्नू का शव जब घर पहुंचा तो मोहल्ले में मातम छा गया। लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए प्रयास करते दिखाई दिए। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि बालिका के शव का पोर्स्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। देर शाम तक कोई तहरीर नहीं आई है।