फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl dead body tied to stone was found in Kali river case possibility of honor killing in kasganj

ऑनर किलिंग की आशंका : काली नदी में मिला था पत्थर से बंधा युवती का शव, शक की सुई पिता और भाइयों पर 

Tue, 19 Apr 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Apr 2022 12:06 AM IST
सार

काली नदी में 13 अप्रैल को युवती का शव मिला था। पुलिस ने मृतका की पहचान करने के बाद मामले में छानबीन शुरू कर दी। पुलिस जांच में ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने पिता व दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
girl dead body tied to stone was found in Kali river case possibility of honor killing in kasganj
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज की काली नदी में मिले युवती के शव की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस की जांच पड़ताल में ऑनर किलिंग की आशंका के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने अब तक की जांच के आधार पर युवती के पिता व उसके दो भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती के पिता व भाई सभी फरार हैं।

विज्ञापन


इस मामले में मोहनपुरा चौकी के प्रभारी, उपनिरीक्षक विवेक कुमार गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक कानरखेड़ा के ग्राम प्रधानपति सुमित पुंढीर ने 13 अप्रैल को काली नदी में अज्ञात युवती का शव पड़े होने की जानकारी दी। युवती का शव नदी से निकाले जाने के बाद भी नाक से खून बह रहा था। वहीं लाश पत्थर से बंधी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने युवती की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन


 कुछ दिन बाद युवती के शव की शिनाख्त हो गई। युवती गांव सुजावलपुर थाना सिकंदराराऊ की रहने वाली निकली। चौकी प्रभारी विवेक कुमार के मुताबिक युवती को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था। युवती 12 अप्रैल को वापस लौटी। तभी से उसके परिवार के लोग घर से कहीं चले गए। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि जांच पड़ताल में इस तरह की चर्चा मिली है कि पिता रामअवतार व उसके भाई विकास व अंकुर ने युवती की हत्या करके सबूत मिटाने के लिए शव काली नदी में फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिरीक्षक ने इन्हीं तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस नामजद पिता व भाईयों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed