फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl dead body found in the well near Dhangaon village of mathura

मथुरा: धनगांव के पास कुएं में युवती का शव मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 08 Nov 2021 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 05:48 PM IST
सार

धनगांव की महिलाएं सोमवार की सुबह जब गांव के पास कुएं में पानी भरने गईं तो कुएं में युवती का शव देखकर सन्न रह गईं। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
girl dead body found in the well near Dhangaon village of mathura
थाना हाईवे मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में सोमवार को धनगांव के पास कुएं में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह जब गांव की महिलाएं पानी भरने के लिए कुएं पर पहुंचीं तो इसका पता चला। सूचना मिलते ही सीओ रिफाइनरी आईपीएस संदीप कुमार मीणा और थाना प्रभारी हाईवे अनुज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवा कर मोर्चरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


युवक की उम्र लगभग 18 साल बताई गई है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी है। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। आसपास के गांवों में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही शिनाख्त के बाद खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed