फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl dead body found hanging in Vrindavan ashram mathura crime news

Mathura: वृंदावन के आश्रम में फंदे पर लटका मिला युवती का शव, दुर्गंध आने के बाद हुई जानकारी 

Thu, 09 Jun 2022 08:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 08:45 PM IST
सार

भिंड की रहने वाली युवती दो दिन पहले वृंदावन में आई थी। यहां उसने आश्रम में कमरा लिया, जिसके बाद वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थी।

विज्ञापन
Girl dead body found hanging in Vrindavan ashram mathura crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

मथुरा वृंदावन के विद्यापीठ चौराहा स्थित एक आश्रम में दो दिन पूर्व आई युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आश्रम के संचालकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर युवती के परिवार वालों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के कस्बा व थाना रोन जिला भिंड निवासी कौशलेंद्र शर्मा की 24 वर्षीय पुत्री ज्योति शर्मा सात जून को वृंदावन आई थी। ज्योति ने विद्यापीठ चौराहा स्थित ब्रह्म निवास में कमरा लिया था। ज्योति कमरा नंबर 8 में रुकी हुई थी। बताया जा रहा है कि बीते दो दिन तक ज्योति कमरे से बाहर नहीं निकली। बृहस्पतिवार की दोपहर आश्रम के सफाई कर्मी दीनू जब कमरे की सफाई करने के लिए गए और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला। वहीं  कमरे से दुर्गंध आने पर
विज्ञापन

दीनू को शक हुआ।

पुलिस ने की वीडियो रिकॉर्डिंग

दीनू ने कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। कमरे में अंदर ज्योति का शव दुपट्टे से बंधा हुआ पंखे से लटका था। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए कमरे का बंद दरवाजा तोड़ा गया तो देखा गया कि ज्योति शर्मा का शव पंखे से लटका था। मृतका के परिजनों को मोबाइल से सूचित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के घरवालों को दी गई सूचना

पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि युवती ने दो दिन पहले वृंदावन आने के बाद आत्महत्या कर ली। इसीलिए शव से दुर्गंध भी आ रही थी। किन हालातों में जान दी है  इस बात की पुष्टि परिवार से बात करके हो सकेगी, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed