{"_id":"5c59b3d8bdec2273ed39b613","slug":"girl-create-ruckus-for-marry-to-her-sister-s-son-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सगी बहन के बेटे से शादी करने पर अड़ी युवती, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद थाने में पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगी बहन के बेटे से शादी करने पर अड़ी युवती, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद थाने में पंचायत
Tue, 05 Feb 2019 09:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Feb 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मंगलवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपनी सगी बहन के बेटे से शादी करने की जिद पकड़ ली। इसे लेकर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। मामला थाने पहुंचा और पंचायत भी हुई। बाद में परिजन युवती को साथ ले गए।
शिकोहाबाद कस्बे के एक मोहल्ला में अपनी बड़ी बहन के घर रह कर पली-बढ़ी युवती बहन के बेटे को ही दिल दे बैठी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं और नई जिंदगी जीने का मन बना चुके।
जब युवती को पता चला कि बहन के बेटा की शादी दूसरी जगह हो रही है, तो उसने अपनी शादी का प्रस्ताव रख दिया। यह सुनकर बहन अचंभित हो गई और परिवार के लोग भी हतप्रभ रह गए।

शादी के लिए दिया प्रार्थना पत्र
परिजनों ने युवती को खूब समझाया, लेकिन वो हंगामा करने पर उतारू हो गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। युवती ने थाने में शादी कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाया और मामले को निपटाने के लिए कहा।
थाने में भी दोनों पक्षों की काफी देर तक पंचायत चलती रही, लेकिन युवती बहन के बेटे से ही शादी करने पर अड़ी रही। काफी समझाने के बाद युवती अपने परिजनों के साथ चली गई।
थाना पुलिस का कहना है कि एक युवती आई थी, जो अपने रिश्तेदार के साथ शादी की बात कह रही थी, लेकिन काफी प्रयास के बाद दोनों ही परिवार के लोग युवती को समझा कर साथ ले गये हैं।