फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl committed suicide by hanging after dispute with elder sister in etah

Etah: बड़ी बहन से विवाद के बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम, इस हालत में मिला शव 

Fri, 20 May 2022 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 May 2022 02:37 PM IST
सार

बड़ी बहन से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद नाराज छोटी बहन घर से चली गई। परिजन उसकी तलाश करते हुए घर से 500 मीटर दूर पहुंचे। यहां युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए।
 

विज्ञापन
girl committed suicide by hanging after dispute with elder sister in etah
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सकरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सोनामई में बड़ी बहन से विवाद के बाद युवती ने खौफनाक कदम उठाया। युवती का शव घर से 500 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला।  युवती के शव को देख परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर बृहस्पतिवार को आए गांव सोनामई के जगदीश चंद्र ने बताया कि वह बुधवार को किसी कार्य से सकरौली गए थे। इस दौरान घर पर उनकी बड़ी बेटी रेनू व 18 वर्षीय निशा में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर निशा दोपहर 12 बजे के करीब घर से बाहर चली गई। परिजन को लगा वह पास में ही स्थित प्लॉट पर जा रही है। देर शाम जब हम लोग घर पहुंचे तो निशा के बारे में जानकारी की। 
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवती का शव 

परिजनों ने बताया कि वह नाराज होकर प्लॉट पर चली गई है। इस पर उसे वहां देखने के लिए गए लेकिन वहां नहीं मिली। इसके बाद उसे अन्य स्थानों पर तलाशना शुरू किया, लेकिन कहीं नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घर से 500 मीटर दूर एक पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। सकरौली थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट में वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed