{"_id":"5de93a368ebc3e5477446a5b","slug":"girl-charged-sexual-harassment-allegation-against-engineer-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बिजली विभाग के इंजीनियर ने नौकरी का झांसा देकर किया युवती के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बिजली विभाग के इंजीनियर ने नौकरी का झांसा देकर किया युवती के साथ दुष्कर्म
Fri, 06 Dec 2019 12:42 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अछनेरा क्षेत्र में स्थित एक विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उपकेंद्र पहुंची युवती के आरोप सुनकर विद्युत कर्मियों ने पुलिस को बुला लिया।
पुलिस ने युवती को अछनेरा थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद मामला जगदीशपुरा से संबंधित होने के कारण वहां की पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
युवती बृहस्पतिवार की शाम रोते हुए विद्युत उपकेंद्र पर पहुंची। उपकेंद्र के जेई पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। मौके पर ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण जुट गए। लोगों को देखकर जेई वहां से चले गए।

Trending Videos
होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को पूछताछ के लिए थाने ले आई। थाने पर उसने बताया कि 18 नवंबर को वो अपने परिचित के माध्यम से जेई से मिली थी। उसे नौकरी का झांसा देकर बिचपुरी के समीप एक होटल में बुलाया गया।
आरोप है कि होटल के कमरे में जेई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से कई दिनों से सहमी रही युवती बृहस्पतिवार को जेई की तलाश में अपने परिचित के साथ उपकेंद्र पहुंची।
मामले में अछनेरा पुलिस छानबीन के लिए युवती को बिचपुरी क्षेत्र में ले गई। एसओ अछनेरा ने बताया कि युवती को जगदीशपुरा थाने की सुपुर्दगी में दिया गया है।