फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Brutal murdered In Agra Update News Agra

किशोरी की हत्याः घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों से पर्दा उठाएगी पुलिस, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Mon, 02 Dec 2019 12:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Dec 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Girl Brutal murdered In Agra Update News Agra
गौरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गांव खां के गढ़ में किशोरी गौरी की हत्या में किसी परिचित का हाथ होने की आशंका है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य इस तरफ इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने परिवार के परिचितों के बारे में पड़ताल शुरू कर दी है। मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


गांव खां के गढ़ निवासी गौरी की लाश घर से एक किलोमीटर दूर प्राइमरी स्कूल परिसर में पुराने भवन में मिली थी। उसके पास ही लोटा भी रखा हुआ था। इतना ही नहीं मोबाइल पड़ा हुआ था। उसके गले पर दो वार किए गए। एक गहरा था तो दूसरा हल्का था।
विज्ञापन


इससे आशंका है कि किसी परिचित ने रास्ते से उसे बुला लिया। इसके बाद अचानक वार करके हत्या कर दी। घटनास्थल पर किसी तरह के संघर्ष के निशान भी नहीं मिले हैं। हत्या को पूरी प्लानिंग से अंजाम दिया गया है। एसपीआरए पश्चिम रवि कुमार ने बताया कि हत्या में किसी जानकार हाथ होने का अंदेशा है। मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। गौरी ने किन-किन लोगों से बात की? इसके बारे में पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने खेतों में की तलाश
किशोरी की हत्या के बाद पुलिस ने खेतों में तलाश की। खोजी कुत्ता भी घटनास्थल से 400 मीटर तक खेतों में गया था। इस पर पुलिस ने खेतों में तलाशी की, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिल सका, जिससे की कातिल का कोई सुराग मिल सके।

मां की बीमारी की वजह से छोड़ी थी पढ़ाई
मृतका के चाचा देवेंद्र का कहना है कि गौरी की मां कैंसर से पीड़ित हैं। उनका हाल में ऑपरेशन हुआ है। इस कारण घर के कार्य भी नहीं कर पाती हैं। इस कारण गौरी ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसने इंटर भी प्राइवेट फार्म भरकर किया था।

पशुओं को चारा खिलाने गए थे पिता
पिता हरिओम ने बताया कि वह शनिवार सुबह पशुओं को चारा खिलाने चले गए थे। उन्हें बाद में पता चला कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।

खेत पर नहीं जा पाई
मृतका के शव के पास लोटे में पानी भी मिला है। इससे लगता है कि गौरी की खेत पर जाने के पहले ही हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed