फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl and woman commit suicide in Mainpuri

मैनपुरी: युवती ने गोली मारकर की आत्महत्या, गृहक्लेश से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 26 Apr 2022 08:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 08:39 PM IST
सार

मैनपुरी के अलग-अलग क्षेत्रों में युवती और महिला ने आत्महत्या कर ली। दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला तुला में युवती ने खुद को गोली मार ली। वहीं कसुमरा में महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। 

विज्ञापन
Girl and woman commit suicide in Mainpuri
कसुमरा में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला तुला में मंगलवार की सुबह युवती ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, कसुमरा के कटरा मोहल्ला निवासी महिला ने सोमवार देर शाम गृह क्लेश से तंग आकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला तुला निवासी रूपराम जाटव की चार पुत्रियां हैं। मंगलवार की सुबह दूसरे नंबर की पुत्री निशा (18) ने सुबह करीब छह बजे घर के कमरे में बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में आए तो देखा कि निशा का लहूलुहान शव कमरे में पड़ा हुआ था। उसके सीने में गोली लगी थी, पास ही बंदूक भी पड़ी हुई थी, सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

परिजन नहीं बता सके खुदकुशी की वजह 

घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजन से जानकारी जुटाई, परिजन खुदकुशी की वजह को लेकर कोई भी वजह नहीं बता सके। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवाया। एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि युवती द्वारा खुदकुशी की सूचना मिली थी, पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के नाम है लाइसेंसी बंदूक

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के पिता रूपराम जाटव ने बताया कि उनके नाम बंदूक है। बंदूक कमरे में रखी हुई थी, वह घर के बाहर थे, इस बीच न जाने ऐसा क्या हुआ कि पुत्री ने उनकी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।

गृहक्लेश के चलते महिला ने दी जान

कुसमरा के कटरा मोहल्ला निवासी दीपा (35) ने गृहक्लेश से तंग आकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। दीपा का मायका फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव डुल्लामई में है। उसकी शादी 15 फरवरी 2014 को कुसमरा के मोहल्ला कटरा निवासी कुलदीप गुप्ता के साथ हुई थी। 

सोमवार की देर शाम दीपा ने कमरा में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद परिजन ने महिला को फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद परिजन शव लेकर वापस आ गए। जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग आ गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस को मायकेवालों ने बताया कि शादी के बाद ही ससुरालीजन पुत्री को आएदिन प्रताड़ित करते आ रहे थे। चौकी इंचार्ज कुसमरा रूपेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति कुलदीप, ससुर मदन, सास सुनीता, ननद मधु व लक्ष्मी गुप्ता के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed