{"_id":"605ed0de9454690e0e136dc8","slug":"girl-and-boy-friend-caught-in-garage-of-chc-at-car-in-tundla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: गैराज में गाड़ी खड़ी कर दोस्त ने डाल दिया ताला, कार में थे प्रेमी युगल, लोगों को हुई भनक और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: गैराज में गाड़ी खड़ी कर दोस्त ने डाल दिया ताला, कार में थे प्रेमी युगल, लोगों को हुई भनक और फिर...
Sat, 27 Mar 2021 11:59 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:59 AM IST
सार
- लोगों ने पुलिस को बुला लिया
- इनके पिता सीएमओ दफ्तर में बाबू हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला कस्बा में शुक्रवार सायं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित गैराज में युवक-युवती को देख लोगों ने गैराज को बाहर से बंद कर दिया। जानकारी पर पहुंचे स्टाफ ने ताला डाल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस प्रेमी युगल को पकड़कर थाने ले आई। दोनों युवक सीएमओ दफ्तर में कार्यरत दो बाबुओं के बेटे हैं। एक मौके से फरार हो गया। पुलिस युवक-युवती से पूछताछ कर रही है।
घटना शुक्रवार सायं छह बजे करीब की है। फिरोजाबाद हाइवे स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वाहनों की गैराज है। इसमें सीएमओ कार्यालय में तैनात टूंडला का स्टाफ अपने वाहन खड़े करता है। शुक्रवार सायं दो युवक और एक युवती एक कार में सवार होकर वहां पहुंचे। कार को गैराज में ले गए। पांच मिनट बाद एक लड़का बाहर आया तथा गैराज का ताला लगाकर चला गया। यहां खड़े हुए किसी व्यक्ति ने कार में तीन लोगों को जाते देखा तथा एक को बाहर आते देखा तो उसे कुछ संशय हुआ।
पंचायत चुनाव: सुहागनगरी में 26 अप्रैल को मतदान, 564 प्रधान पद, जानिए कब शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया
विज्ञापन
उक्त युवक ने आसपास के लोगों को यह बात बताई तो लोगों ने गैराज के बाहर से अपना ताला डाल दिया और दूसरे लड़के के वापस आने का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद युवक आया तो यहां पर हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस गैराज खुलवा कर कार में मिले युवक व युवती को थाने ले गई। यहां पता चला कि दोनों लड़के ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के परिवार से जुड़े हैं। इनके पिता सीएमओ दफ्तर में बाबू हैं। पुलिस ने सभी के परिजनों को थाने बुलाया है।

घटना की जानकारी हुई है। गैराज सीएचसी परिसर में जरूर बनी हुई है, मगर उसका प्रयोग वर्षों से सीएमओ दफ्तर के स्टाफ कर रहा है। उन्हीं के वाहन गैराज में खड़े होते हैं। -डॉ. संजीव वर्मा, सीएचसी अधीक्षक, टूंडला।
सीएचसी स्थित गैराज में युवक-युवती के होने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें थाने लाई थी। पढ़ने वाले बच्चे हैं। पकड़े गए बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया है। -देवेन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला।