फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gift item trader commits suicide in agra crime news

Agra: गिफ्ट आइटम कारोबारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मैं अपनी जिंदगी से दुखी हूं...  

Tue, 12 Jul 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 12:06 AM IST
सार

विजय मेहरा मूलरूप से पंजाब निवासी थे। दो साल से ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित बी ब्लाक में रह रहे थे। उनका कालिंदी विहार में गिफ्ट आइटम बनाने का कारखाना है।

विज्ञापन
Gift item trader commits suicide in agra crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में  एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना कॉलोनी बी ब्लाक स्थित पार्क में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे गिफ्ट आइटम कारोबारी विजय मेहरा (45) लहूलुहान मिले। गले पर कटने का निशान था। पुलिस ने उन्हें इमरजेंसी भेजा, जहां मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि व्यापारी ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट भी मिला है। मूल वजह की तलाश कराई जा रही है। 

विज्ञापन


विजय मेहरा मूलरूप से पंजाब निवासी थे। दो साल से ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित बी ब्लाक में रह रहे थे। उनका कालिंदी विहार में गिफ्ट आइटम बनाने का कारखाना है। परिजन ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे घर से निकले थे। इसके बाद उन्हें कॉलोनी के गेट पर देखा गया था। साढ़े दस बजे कॉलोनी के पार्क में पड़े मिले। घटना  की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके गले पर कट का निशाना था।
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रभुदयाल ने बताया कि विजय मेहरा ने आत्महत्या की है। उनके पास सुसाइड नोट मिला है। उनके पास से पेपर कटर भी मिला, जिससे गले को काटने का प्रयास किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में परिवार के लोगों से भी पूछताछ  की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं जिंदगी से दुखी हूं...

थाना प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी जिंदगी से दुखी हूं। मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी और का कोई दोष नहीं है।


परिवार में कोहराम

विजय के साले शैलेष कुमार ने बताया कि दो बेटे पीयूष (19), तुषार (17) और बेटी वानू (10) हैं। पत्नी के सिर में चोट लग गई थी। वह इलाज करा रही हैं। रविवार रात को उनकी बेटे से पढ़ाई को लेकर बात हुई थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed