फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GIC Shahganj has become the office of the Barabanki SSP.

Agra News: जीआईसी शाहगंज बना बाराबंकी के एसएसपी का कार्यालय

Mon, 19 Oct 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
GIC Shahganj has become the office of the Barabanki SSP.
शाहगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में फिल्म बाराबंकी की शूटिंग के लिए एसएसपी कार्यालय बाराबंकी का
आगरा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज बाराबंकी की शूटिंग रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), शाहगंज में हुई। शूटिंग के लिए कॉलेज परिसर को बाराबंकी के एसएसपी कार्यालय का रूप दिया गया है। अभिनेता सनी कौशल भी शूटिंग के लिए पहुंचे। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले मुहूर्त पूजन किया गया।
विज्ञापन

सीरीज के प्रोड्यूसर सुधीर शेरीगर ने मुहूर्त के अवसर पर पूजन किया। इसके बाद एसएसपी कार्यालय के सेट पर इन्वेस्टिगेशन से जुड़े दृश्यों की शूटिंग की गई। कॉलेज परिसर में पुलिस कार्यालय का सेट तैयार कर जांच-पड़ताल से जुड़े घटनाक्रम फिल्माए जा रहे हैं। लाइन प्रोड्यूसर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जीआईसी परिसर में वेब सीरीज की शूटिंग पांच दिन तक चलेगी। यहां सीरीज का पूरा इन्वेस्टिगेशन पार्ट फिल्माया जाएगा। रविवार को भी एसएसपी कार्यालय के सेट पर पुलिस की जांच से जुड़े दृश्य शूट किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed