{"_id":"64edf2dc6eee7d2176096537","slug":"ghevar-of-different-flavors-is-being-sold-in-agra-on-raksha-bandhan-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घेवर में घुला हर स्वाद: चॉकलेट से लेकर पान फ्लेवर तक, सोने के वर्क वाला महंगा तो केसर-मिल्क की मांग सबसे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेवर में घुला हर स्वाद: चॉकलेट से लेकर पान फ्लेवर तक, सोने के वर्क वाला महंगा तो केसर-मिल्क की मांग सबसे अधिक
Tue, 29 Aug 2023 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Aug 2023 07:00 PM IST
सार
ताजनगरी आगरा के घेवर में हर स्वाद घुला दिख रहा है। यहां चॉकलेट से लेकर पान फ्लेवर तक के घेवर बिक रहे हैं। सोने के वर्क वाला महंगा तो केसर-मिल्क की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन
Agra News: दुकान में बिक्री के लिए सजे विभिन्न फ्लेवर के घेवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा में परंपरा व रिश्तों की मिठास से भरा घेवर हर किसी को पसंद है। रक्षाबंधन पर बाजार में कई प्रकार के घेवर मिल रहे हैं। घेवर में जैसे हर स्वाद घुला हुआ है। चॉकलेट, आम, कीवी, केसर से लेकर पान का स्वाद देने वाला घेवर भी है। सोने के वर्क का घेवर सबसे अधिक महंगा है। केसर व मिल्क घेवर अधिक बिक रहा है। शुगर फ्री घेवर की मांग भी पहले से बढ़ी है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के एक महीने पहले से ही मिष्ठान भंडारों पर घेवर बिक रहा है। इस बार कई नई वैरायटी भी हैं। बबली, चोको चिप्स, स्ट्राबेरी जेली पान, स्ट्राबेरी जेली, क्रीमी जेली पान घेवर, क्रीमी कीवी घेवर को नए जायके के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
सस्ता व महंगा घेवर
- सोने के वर्क वाला घेवर सबसे महंगा है। यह बाजार में 12000 से 13000 रुपये में मिल रहा है।
- बाजार में सबसे सस्ते के दायरे में 300 से 350 रुपये का घेवर भी है। इसकी भी काफी मांग है।
12 प्रकार के घेवर
बरसात शुरू होते ही घेवर बनने लगता है। इस बार 10 से 12 तरह की वैरायटी हैं। -शिशिर भगत, भगत हलवाई मिष्ठान भंडार
विज्ञापन
Agra News: सोने के वर्क वाला घेवर सबसे महंगा तो केसर-मिल्क की मांग सबसे अधिक
- फोटो : अमर उजाला