फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Getting the yellow water supply

शहर में हो रही पीले पानी की सप्लाई

Thu, 13 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Getting the yellow water supply
बदबूदार पानी के साथ मिट्टी आने से लोग परेशान 
पिछले कुछ दिनों से शहर में जलापूर्ति बाधित चल रही थी। अब जलापूर्ति सुचारु हुई तो नई परेशानी खड़ी हो गई है। पिछले तीन दिन से शहर में पीले और बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। गुरुवार से मिट्टी और आने लगी। इससे लोग परेशान हैं। जनता की शिकायतों के बावजूद जलकल विभाग पानी की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन

जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से पोषित इलाकों में मंगलवार से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। हालात यह हैं कि पानी का रंग पीला और हाथ में लेते ही बदबू आने लगती है। काला महल क्षेत्र के पार्षद रवि माथुर का कहना है कि गुरुवार से पानी में मिट्टी भी आने लगी है। इस संबंध में उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कह दिया है कि गोकुल बैराज से गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित हुई और यमुना नदी के पानी में प्रदूषण की मात्रा बढ़ गई है। 
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर जलकल विभाग के सूत्रों का कहना है कि यमुना में प्रदूषण तो बढ़ा है लेकिन जलकल विभाग भी शोधन के नाम पर लापरवाही बरत रहा है। पानी में एलम और क्लोरीन की मात्रा जरूरत के मुताबिक नहीं मिलाई जा रही है। इसकी वजह से न तो पानी का कलर साफ हो रहा है और ना ही बदबू समाप्त हो रही है। कमला नगर निवासी चरण सिंह का कहना है कि इस पानी को पीना तो दूर नहाने और कपडे़े धोने के काम में भी नहीं लाया जा सकता है। उधर जलकल विभाग की जीएम मंजू रानी गुप्ता का कहना है कि जलापूर्ति बेहतर की गई है। यमुना में प्रदूषण का स्तर ज्यादा होने की वजह से परेशानी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed