फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Getting a doctor's number from the internet proved costly; 1.34 lakh was withdrawn from the account.

Agra News: इंटरनेट से डॉक्टर का नंबर लेना पड़ा भारी, खाते से निकाले 1.34 लाख

Thu, 30 Jul 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Getting a doctor's number from the internet proved costly; 1.34 lakh was withdrawn from the account.
आगरा। पिता के इलाज के लिए गूगल पर चिकित्सक का नंबर खोजना एक महिला को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 10 रुपये के पंजीकरण शुल्क के नाम पर लिंक भेजकर उनका बैंक खाता हैक कर लिया और तीन दिन बाद आठ ट्रांजेक्शन के जरिए 1.34 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

भोपाल निवासी निशी कुलश्रेष्ठ ने पुलिस को बताया कि वह अपने अस्वस्थ पिता का इलाज कराने के लिए शास्त्रीपुरम स्थित अपने बड़े भाई के घर आई थीं। उन्हें एलएन हॉस्पिटल के डॉ. नागेंद्र सिंह के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने गूगल से नंबर खोजकर अपॉइंटमेंट के लिए कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने 10 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा कराने के लिए उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक कर भुगतान का प्रयास किया लेकिन ट्रांजेक्शन सफल नहीं हुआ। पीड़िता के अनुसार दो-तीन दिन बाद 15 जुलाई की सुबह उनके बैंक खाते से लगातार 8 ट्रांजेक्शन में कुल 1.34 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed