{"_id":"62e177966e42826aab49f9b3","slug":"get-the-pension-cases-settled-in-seven-days-then-they-will-be-relieved-kasganj-news-agr5415701161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन मामलों का सात दिन में कराएं निस्तारण, फिर किया जाएगा रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन मामलों का सात दिन में कराएं निस्तारण, फिर किया जाएगा रिलीव
विज्ञापन
कासगंज के कांतौर गांव में जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनतीं जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने ग्राम पंचायत भड़पुरा भरसौली के ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर मेें जन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। सुनवाई के दौरान विधवा पेंशन व वृद्धावस्था पेंशन के कई मामले सामने आए तो जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत सचिव से पूछा। उन्होंने बताया कि उनका स्थानांतरण हो गया है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पहले पेंशन मामलों का सात दिन में निस्तारण कराएं उसके बाद ही उन्हें रिलीव किया जाए।
जिलाधिकारी ने इसके लिए समाज कल्याण विभाग को शिविर लगाने के निर्देश दिए। राशन कार्ड न बनने और किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत पर उन्होंने आपूर्ति निरीक्षक को राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। निराश्रित गोवंशों के द्वारा फसलों को बर्बाद करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने ब्लॉक अधिकारी को छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशालाओं में भिजवाने के निर्देश दिए।
गांव में गठित स्वयं सहायता समूह के क्रियाशील न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत पर उन्होंने किसानों को केवाईसी कराए जाने को कहा। हैंड पंप खराब होने की शिकायत पर उन्होंने ब्लॉक अधिकारी को समस्या का समाधान करने को कहा। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद करके उनकी समस्याएं पूछीं। विभिन्न योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।