{"_id":"611509b68ebc3e63fb40bbfa","slug":"get-the-notice-of-lok-adalat-served-mainpuri-news-agr5034503166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत के नोटिस तामील कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत के नोटिस तामील कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दीवानी परिसर में 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से लंबित मुकदमे निपटाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी एफटीसी जज तरन्नुम खान ने अधिकारियों के साथ बैठक करके कहा राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सूचीबद्ध सभी मामलों में समय से नोटिस तामील कराए जाएं।
बृहस्पतिवार को हुई बैठक में नोडल अधिकारी तरन्नुम खान ने कहा राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मंशा अधिक से अधिक लंबित मामलों को सुलह समझौते से निपटाने की है। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए संबंधित विभागों और न्यायालयों से अधिक से अधिक मामले सूचीबद्ध किए जाएं।
सूचीबद्ध किए गए मामलों का समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाए। सभी पक्षकारों को भेजे जाने वाले सभी नोटिस समय से पक्षकारों को तामील करा दिए जाएं। ताकि संबंधित मुकदमों का निस्तारण करके मुकदमों का बोझ कम किया जा सके। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता विद्युत मागेंद्र अग्रवाल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरएम मिश्रा मौजूद रहे।