फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Get the e-mail IDs of teachers and students registered by June 10

10 जून तक कराएं शिक्षकों और छात्रों की ई-मेल आईडी दर्ज

Tue, 07 Jun 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Get the e-mail IDs of teachers and students registered by June 10
मैनपुरी। मुख्यमंत्री के सौ दिन के कार्यों को लेकर ई-मेल आईडी बनाने में जिले के कॉलेज लापरवाही बरत रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को नोटिस दिए हैं। 10 जून तक शिक्षकों और छात्रों की मेल आईडी न बनाए जाने पर कॉलेज को काली लिस्ट सूची में शामिल करने की चेतावनी दी है। वहीं निजी कॉलेजों को मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सौ दिन की कार्य योजना के तहत सभी कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की मेल आईडी तैयार की जानी है। सभी कॉलेजों की एक वेबसाइट तैयारी की जानी है। बार-बार के निर्देश के बाद भी जिले के प्रधानाचार्य और प्रबंधक इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन समीक्षा में जनपद की स्थिति अच्छी न होने के कारण नाराजगी प्रकट की है।
विज्ञापन

सचिव की नाराजगी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने 10 जून तक हर हाल में वेबसाइट तैयार कर शिक्षकों और छात्रों की मेल आईडी तैयार करने को कहा है। निर्धारित तिथि तक मेल आईडी तैयार कर माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि में मेल आईडी न बनने पर सहायता प्राप्त और राजकीय कॉलेजों को ब्लैक लिस्ट में डालने की चेतावनी दी गई है वहीं निजी कॉलेजों की मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed