फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Get the coil and ring removed from the woman as a relative

रिश्तेदार बताकर महिला से उतरवाए कुंडल और अंगूठी

Fri, 03 Sep 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Get the coil and ring removed from the woman as a relative
मैनपुरी। दीवानी रोड पर शुक्रवार की दोपहर थाना एलाऊ क्षेत्र की रहने वाली महिला से ठगी की वारदात हुई। ठगों ने महिला को अपना रिश्तेदार बताकर झांसे में ले लिया और अंगूठी व कुंडल उतरवाकर ले गए। परेशान महिला काफी देर तक इधर-उधर भटकने के बाद चली गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना एलाऊ क्षेत्र की रहने वाली कुंती देवी शुक्रवार की सुबह किसी काम से शहर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आईं थीं। दोपहर में वह वापस घर जा रहीं थी। दीवानी रोड पर वह वाहन का इंतजार कर रहीं थीं, तभी बाइक सवार दो युवक आए और मौसी बताते हुए उनके पैर छुए। महिला को अपना रिश्तेदार बताकर युवकों ने कहा कि वह अपने कुंडल व अंगूठी उतार कर पर्स में रख लें।
विज्ञापन

महिला को बातों में लेकर एक युवक ने पर्स अपनी जेब में रख लिया और महिला को बाइक पर बैठने के लिए कहा, बाइक पर बैठाने के बाद कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने बाइक बंद होने का बहाना किया। जैसे ही महिला नीचे उतरी, ठग बाइक लेकर वहां से भाग गए। महिला काफी देर तक युवकों की तलाश में इधर-उधर भटकती रही। महिला ने कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed