फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Get the children of 15 to 18 years vaccinated: DM

15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं-जिलाधिकारी

Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Get the children of 15 to 18 years vaccinated: DM
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बच्चों की सुरक्षा के लिये विद्यालयों में पंजीकृत 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं। जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं होगा उन्हें भविष्य में परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जा सकेगा
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेे कहा कि 13 और 14 जनवरी को मेगा कैम्प लगाकर विद्यालयों में बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा। प्रधानाचार्य इसमें सहयोग करें। जिन विद्यालयों के बच्चों का टीकाकरण हो जाएगा उनको प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इन दो दिनों में यदि कोई बच्चे किसी बीमारी की वजह से छूटता है तो उसकी सूची बना लें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि 13 व 14 जनवरी को सभी विद्यालयों में प्रत्येक दशा में प्रात: 9:30 बजे टीकाकरण टीम पहुंचें। टीम न पहुंचे तो विद्यालय के प्रधानाचार्य इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को दें। बैठक में बताया गया कि कासगंज के सूरज प्रसाद डागा एवं द्रोपदी देवी जाजू इंटर कालेज सहित तीन विद्यालयों में शतप्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। इन्हें शीघ्र प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी एकेश्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed