फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Generator installed in oxygen plant after warning of Joint Director

निदेशक की चेतावनी के बाद ऑक्सीजन प्लांट में लगा जनरेटर

Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Generator installed in oxygen plant after warning of Joint Director
मैनपुरी। कोविड लेवल टू अस्पताल के लिए स्थापित किए गए प्लांट के संचालन में अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं कार्मिक लखनऊ की नाराजगी के बाद ऑक्सीजन प्लांट के लिए जनरेटर की व्यवस्था कर दी गई है। 9.30 लाख की लागत से जनरेटर की व्यवस्था कर ट्रायल पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं कार्मिक-लखनऊ) डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह जिले के नोडल अधिकारी (कोविड) है। उनके द्वारा पिछले सप्ताह जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए ऑक्सीजन प्लांट और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट पर जनरेटर की व्यवस्था नहीं मिली। उन्होंने नाराजगी जताते हुए जनरेटर की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद कोविड लेवट टू अस्पताल के लिए संचालित ऑक्सीजन प्लांट पर जनरेटर की व्यवस्था कर दी गई। मंगलवार को जनरेटर का ट्रायल किया गया। कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी डी ने 9.30 लाख की लागत से जनरेटर की व्यवस्था कराई है। प्लांट की देखरेख कर रहे इंजीनियर रितिक कुमार ने बताया कि जनरेटर का ट्रायल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed