{"_id":"5b8803fe42c7924659430c6c","slug":"general-obc-community-protests-against-sc-st-bill-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सड़क पर उतरे सवर्ण और पिछड़े, किया बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सड़क पर उतरे सवर्ण और पिछड़े, किया बड़ा एलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 31 Aug 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने विरोध मार्च निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससीएसटी एक्ट में अध्यादेश के जरिए किए गए संशोधन के खिलाफ गुरुवार को आगरा में सवर्ण और पिछड़ा वर्ग के संगठन सड़क पर उतर आए। उन्होंने सुभाष पार्क से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इसके बाद कलक्ट्रेट का घेराव किया गया। डीएम को ज्ञापन देकर दो अक्तूबर को दिल्ली कूच का एलान किया। इस दौरान एमजी रोड पर जाम लगा रहा।
प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए, खंड-खंड में मत बांटों, काले एक्ट को भंग करो। डीएम कार्यालय के सामने वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि इस काले कानून को भंग किए जाने तक लड़ाई जारी रहेगी। एक देश में सबके लिए एक कानून होना चाहिए।
प्रदर्शन में अछनेरा, फतेहपुरसीकरी, कागारौल, खेरागढ़, जगनेर, खंदौली, किरावली, रायभा तक के लोग शामिल हुए। जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेने के लिए पदाधिकारियों को अंदर बुलाया तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर डीएम ने बाहर आकर ज्ञापन लिया।

डीएम को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन में ये संगठन रहे शामिल
प्रदर्शन में वैश्य एकता परिषद, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, क्षत्रिय सभा आवास विकास कालोनी, राष्ट्रीय राजपूताना यूथ ब्रिगेड, समान अधिकार पार्टी, अनारक्षित समाज पार्टी, क्षत्रिय सभा आगरा, दयालबाग, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, गरीब सेना, कर्ण राजपूत समाज, अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों समेत अन्य समाज के लोग शामिल हुए।
स्वाधीनता सेनानी ने भी किया विरोध
98 साल के स्वाधीनता सेनानी चिम्मनलाल जैन अस्वस्थ होने के बाद भी एक्ट का विरोध करने सुभाष पार्क पहुंच गए। उन्होंने कहा कि क्या आज के दिन के लिए ही देश के जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, यह कानून भाई-भाई को आपस में लड़ाएगा। मन में भेद पैदा करेगा। जाति आधारित राजनीति आखिर कब बंद होगी। उन्होंने कहा कि इस कानून को रद्द किया जाना चाहिए।
दो अक्तूबर को पैदल यात्रा
वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा कि अगले चरण में इसके विरोध में सांसदों और विधायकों को घेरकर ज्ञापन दिए जाएंगे। दो अक्टूबर को सर्व समाज के लोग अछनेरा से राजघाट बापू की समाधि तक पैदल यात्रा शुरू करेंगे। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के 30 सितंबर को तिलहर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में एससीएसटी एक्ट का मुद्दा भी रहेगा।