फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gauranshi won a silver medal at the National Taekwondo Championship.

Agra News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में गौरांशी ने जीता रजत पदक

Tue, 06 Oct 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Gauranshi won a silver medal at the National Taekwondo Championship.
गौरांशी कटारा
आगरा। मध्य प्रदेश के इंदौर में खेली गई 43वीं ऑफिशियल राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौरांशी कटारा ने रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 24 राज्यों के 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरांशी ने जूनियर बालिका (52 किग्रा भार वर्ग) में रजत पदक पर कब्जा जमाया। टीम के साथ खेल अधिकारी प्रदीप गौर और सुदर्शन देबनाथ मौजूद रहे। इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव पंकज शर्मा, सीईओ संगीता शर्मा, संतोष कुमार सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed