फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gatiman Express And 10 Other Train Starts From Agra

रेलयात्रियों के काम की खबर: 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, इन शहरों के लिए मिलेंगी गाड़ियां

Thu, 01 Apr 2021 11:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 01 Apr 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
Gatiman Express And 10 Other  Train Starts From Agra
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : Amar Ujala Bureau
रेलवे एक अप्रैल से स्पेशल ट्रेनों की संख्या में इजाफा करने जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए चलाई गई हाई स्पीड गतिमान एक्सप्रेस के अलावा आगरा फोर्ट-एटा, ईदगाह बांदीकुई पैसेंजर, अजमेर सियालदह स्पेशल, आगरा-हावड़ा स्पेशल (चंबल एक्सप्रेस) समेत 10 जोड़ी ट्रेनें पटरी पर लौटेंगी। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। कोरोना संक्रमण के बाद एक जून से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था, तब से अभी तक ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह शुरू नहीं हो सका है। होली पर कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं मगर यात्रियों को इसका खास फायदा नहीं हो सका। 
विज्ञापन


आगरा फोर्ट से एटा के बीच आज से ट्रेन
गाड़ी संख्या (01913/01914) आगरा फोर्ट-एटा-आगरा फोर्ट अनारक्षित एक्सप्रेस आज से प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन शाम 5:25 बजे आगरा फोर्ट से चलकर यमुना ब्रिज, एत्मादपुर में शाम छह बजे, शाम 6:25 बरहन जंक्शन, 7:03 बरहन व 8:00 एटा पहुंचेगी। इसी तरह एटा से यह ट्रेन सुबह 7:30 बजे चलकर सुबह 10:10 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। इसके संचालन से एत्मादपुर, बरहन, कुबेरपुर, जलेसर के लोगों को बड़ा फायदा होगा। 
विज्ञापन


आगरा फोर्ट से लखनऊ इंटरसिटी हो रही शुरू
गाड़ी संख्या (02180/02179)) आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी भी आज से प्रतिदिन संचालित होगी। यह ट्रेन आगरा फोर्ट से चलकर यमुना ब्रिज, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथना, फफूंद, झींझक, रुरा, पनकी धाम, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव होकर लखनऊ जंक्शन पहुंचती है। इस ट्रेन के नियमित संचालन से आगरा से लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ईदगाह से बांदीकुई के बीच एक्सप्रेस ट्रेन
आज से ईदगाह-बांदीकुई अनारक्षित एक्सप्रेस शुरू हो रही है। यह ट्रेन ईदगाह से शाम 5:30 बजे चलकर बिचपुरी, रायभा, अछनेरा, चिकसाना, इकरान होकर भरतपुर, नदबई, खेड़ली होकर रात्रि 9:25 बजे बांदीकुई पहुंचेगी। बांदीकुई से यह ट्रेन सुबह 5:55 बजे जलकर सुबह 9:25 बजे ईदगाह पहुंचेगी। इसके अलावा आगरा कैंट-हावड़ा स्पेशल ट्रेन और अजमेर सियालदाह स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। 

पटरी पर लौटेगी गतिमान 
आज से गाड़ी संख्या (12050/12049) निजामुद्दीन-झांसी के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस सुबह 9:50 बजे आगरा कैंट पहुंची। गतिमान से सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक सफर करते हैं। आगरा होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान का कहना है कि पर्यटन सीजन के खत्म होने के बाद गतिमान का संचालन शुरू किया गया है, इससे कोई फायदा नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed