फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gathering of chaotic elements on streets at night in agra police not present at major intersections

Agra: चेकपोस्ट वीरान, एटीएम के सामने युवकों का जमघट, प्रमुख चौराहों से सीसीटीवी कैमरा और पुलिस दोनों नदारद

Wed, 05 Apr 2023 12:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 12:51 PM IST
सार

ताजनगरी में लूट, छिनैती, मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसके बाद भी रात में शहर के प्रमुख चौराहे वीरान पड़े रहते हैं। चौराहों पर न ही पुलिस टीम की मौजूदगी है न ही सीसीटीवी कैमरों की। ऐसे में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते हैं। 

विज्ञापन
gathering of chaotic elements on streets at night in agra police not present at major intersections
एटीएम के पास पसरा सन्नाटा, चाय की दुकान के आसपास पसरा अंधेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में रात होते ही सड़कों पर अराजकतत्वों का जमघट लगने लगता है। पहले चाय, पान खोखों व ठेलों पर नशेबाजी होती है, बाद में झगड़े होते हैं। इसके बावजूद प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस नजर नहीं आती है। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार रात 11 बजे से 12 बजे तक पुलिस पेट्रोलिंग की पड़ताल की तो यह हकीकत सामने आई।

विज्ञापन

सिकंदरा चौराहा : रात 11 : 00 बजे

सिकंदरा चौराहे पर दिल्ली व मथुरा जाने वाले लोग वाहनों के इंतजार में खड़े हुए थे। यहां पर बड़ी संख्या में दुकानें खुली हुई थीं। युवक चाय की दुकान पर खड़े हुए थे तो कोई सिगरेट पी रहा था। चौराहे से बोदला की तरफ जाने वाले मार्ग पर दो एटीएम हैं। यहां पर कारों की लाइन लगी हुई थी। एटीएम के सामने ही युवक जमघट लगाकर खड़े हुए थे। पुलिस की चेक पोस्ट भी थी, लेकिन कोई पुलिसकर्मी नहीं। यह तब था, जब चौराहे के आसपास कई वारदात हो चुकी हैं।

विज्ञापन

ईंट मंडी चौराहा : रात 11 : 30 बजे

सिकंदरा-बोदला रोड पर ईंट मंडी चौराहा है। यहां से आवास विकास कालोनी के सेक्टर छह, पश्चिम पुरी रोड और बोदला की तरफ जाया जा सकता है। चौराहे पर ही पेट्रोल पंप है। मारुति का शोरूम है। मार्ग पर बिल्डिंग की दीवार के सहारे झोपड़ पट्टी में लोग रह रहे हैं। यहां पर लगी ठेल और खोखों पर युवकों का जमघट लगा था। चौराहे पर न पुलिस थी, न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। अगर, कोई वारदात हुई तो मदद कब तक मिल पाए यह कहा नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास सेक्टर चार : 12:00 बजे

आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में पुलिस चौकी है। चौकी के बाहर ही पुलिस ने बैरियर लगाए हुए हैं। मगर, इन पर कोई नजर नहीं आया। अमर उजाला की टीम का कैमरा चलने पर एक सिपाही चौकी के गेट पर आया और वापस चला गया। हाल ही में चौकी के पास का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक कार पर स्टंट करते नजर आए थे। इसका वीडियो वायरल हुआ था। कालोनी में आसपास कई मार्केट हैं। एक शोरूम के बाहर युवकों का जमघट लगा हुआ था। इनसे पूछताछ करने वाला भी कोई नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed