{"_id":"612f7c178ebc3ef9761d1d86","slug":"gas-cylinder-price-increased-today-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार: आगरा में घरेलू सिलिंडर पर 25 रुपये, व्यावसायिक 70.50 रुपये महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार: आगरा में घरेलू सिलिंडर पर 25 रुपये, व्यावसायिक 70.50 रुपये महंगा
Wed, 01 Sep 2021 06:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Sep 2021 06:41 PM IST
सार
गैस के दाम हर एक तारीख को तय होते हैं। पिछले जनवरी में सिलिंडर की कीमत 707 रुपये थी। फरवरी में दो बार दाम बढ़े और कीमत 807 रुपये हुई। इसके लिए अप्रैल में दस रुपये घटे थे लेकिन अब एक बार फिर से लगातार दाम बढ़ने के कारण सिलिंडर 897.50 रुपये का हो गया है।
विज्ञापन
एलपीजी गैस सिलिंडर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैस सिलिंडरों पर एक बार फिर दाम बढ़ गए हैं। घरेलू गैस सिलिंडर पर 25 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर पर 70.50 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। जनवरी से सितंबर तक घरेलू सिलिंडर पर 190.50 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर पर 356 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
ऑल इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि 14.2 किलो को घरेलू सिलिंडर अब 897.50 रुपये का मिलेगा। बीते महीने इसकी कीमत 872.50 रुपये थी। बीते महीने भी घरेलू सिलिंडर पर 25 रुपये बढ़ाए थे। 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर की बात करें तो इस पर इसकी कीमत 1738 रुपये हो गई है। जुलाई में 1667.50 रुपये का था। घरेलू सिलिंडर पर सब्सिडी के तौर पर 12.29 रुपये ही मिलेंगे।
विज्ञापन
घरेलू गैस के ऐसे बढ़े दाम:
जनवरी: 707 रुपये
चार फरवरी: 732 रुपये
25 फरवरी: 807 रुपये
मार्च: 832 रुपये
अप्रैल: 822 रुपये (10 रुपये घटे)
जुलाई: 847.50 रुपये
अगस्त: 872.50 रुपये
सितंबर: 897.50 रुपये
यूपी: मथुरा से आ रही महिला के साथ हुई वारदात, रोकनी पड़ी रोडवेज बस, जानिए क्या है मामला
विज्ञापन