फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gas cylinder not available despite booking

Agra News: बुकिंग के बावजूद नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर

Thu, 09 Apr 2026 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder not available despite booking
आगरा। सरकार और विभाग के तमाम दावों के बावजूद भी एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है। बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। जिला आपूर्ति कार्यालय में प्रतिदिन दर्जनों शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। बुधवार को भी 12 लोग अपनी-अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। लोगों का कहना है कि विवाह समारोह के लिए भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

तेल कंपनियों की लागू नई औपचारिकताओं और कई स्तर की जांच के कारण गैस वितरण प्रक्रिया धीमी हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। बुधवार को दूरा फतेहपुर सीकरी के श्रीकृष्ण ने बुकिंग नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। लोहामंडी के संतोष और खेरागढ़ के दिलीप की भी यही शिकायत थी। अछेनरा के उमंग ने किरावली की एक गैस एजेंसी से सिलिंडर नहीं मिलने की शिकायत की। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि बुकिंग के बाद उपभोक्ता धैर्य रखें, प्रक्रिया में समय लगता है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जिले में 374 आउटलेट्स हैं। इस समय स्टाॅक में 4039 किलोलीटर डीजल और 3093 किलोलीटर पेट्रोल की उपलब्धता है। मंगलवार को 1424.47 डीजल और 831.34 किलोलीटर की बिक्री हुई। वहीं घरेलू एलपीजी सिलिंडर की प्रतिदिन औसतन बीस हजार बुकिंग होती है और लगभग इतनी ही आपूर्ति हो रही है। बुधवार को 20,553 घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति हुई। व्यावसायिक में 19 किग्रा. के 9,760 और 47.5 किग्रा में 972 सिलिंडर उपलब्ध हैं। जिले में व्यावसायिक सिलिंडर के 10 हजार उपभोक्ता हैं। रोजाना 40 हजार सिलिंडर की खपत के मुकाबले 9,760 सिलिंडर की आपूर्ति ही हो पा रही है। वहीं 0562-2972453 नंबर पर सुबह 10 से शाम 8 बजे तक शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया जिन स्थानों में पीएनजी की पाइपलाइन है। वहां पर लोगों को कनेक्शन लेना पड़ेगा, जिसके लिए 6 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करानी होगी। 15 दिन में कनेक्शन मिल जाएगा। डीएसओ ने बताया कि 31 मई तक 5000 पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य रखा गया है।



शादी समारोह के लिए नहीं मिल पा रहा गैस सिलिंडर
शादी के लिए लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जिला आपूर्ति कार्यालय में रोजाना 20 से 25 प्रार्थनापत्र शादी के कार्ड के साथ गैस सिलिंडर की मांग के लिए पहुंच रहे हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि शादी के कार्ड के साथ संबंधित कंपनी को पत्र लिखा जाता है। वहां से संबंधित एजेंसी को कंपनी की ओर से निर्देश दिए गए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed