{"_id":"682a14f3c707e4b5d50849d0","slug":"garbage-plant-is-ready-government-gives-permission-to-install-machines-kasganj-news-c-175-1-agr1054-132084-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कचरा प्लांट तैयार, मशीनें लगाने को शासन से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कचरा प्लांट तैयार, मशीनें लगाने को शासन से मिली मंजूरी
Sun, 18 May 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 18 May 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर से निकलने वाले 22 मीट्रिक टन दैनिक कचरे की समस्या जल्द दूर होगी। सोरोंजी के गांव याकूतगंज में 6.76 करोड़ रुपये की लागत से कचरा निस्तारण प्लांट बनकर तैयार है। नगर पालिका को प्लांट में मशीनें लगाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। 4 करोड़ रुपये की लागत से 50 टीडीपी क्षमता की मशीनें स्थापित होने से शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों से लोगों को राहत मिलेगी।
ईओ पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि याकूतगंज प्लांट में मशीनों के स्थापित करने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही मशीनों को प्लांट में लगाने का कार्य होगा।
विज्ञापन
ईओ पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि याकूतगंज प्लांट में मशीनों के स्थापित करने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही मशीनों को प्लांट में लगाने का कार्य होगा।
विज्ञापन