फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   garbage on roAD, DUSTBIN MAKE SHOWPEIC

40 टन निकल रहा कूड़ा, 10 टन का ही हो रहा निस्तारण

Sun, 25 Oct 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
garbage on roAD, DUSTBIN MAKE SHOWPEIC
ट्रांसपोर्ट नगर में जलता कूड़ा - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए लगा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट केवल एक चौथाई कूड़े निस्तारण कर पा रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से प्लांट बंद पड़ा हुआ है। हाल ये है कि डंपिंग ग्राउंड के आसपास डेढ़ किलोमीटर तक कूड़े के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में नगर पालिका क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए शहर के बाहर ट्रांसपोर्ट नगर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना कराई गई थी। यहां तीन करोड़ की लागत से निर्माण कार्य के साथ मशीनों की स्थापना कराई गई थी। 2016 में लखनऊ की संस्था एक्वार्ड हाइड्रोएयर लिमिटेड से 30 सालों का अनुबंध किया गया था, जिसमें 40 टन कचरा प्रतिदिन निस्तारित करने की बात तय हुई थी। इस संस्था ने पांच साल में ही प्लांट को लगभग बंद कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका जहां इस बात को स्वीकार कर रही है कि प्लांट में 40 टन के अनुबंध के स्थान पर मात्र पांच से 10 टन का ही निस्तारण किया जा रहा है। पिछले पांच दिनों से प्लांट पूरी तरह से बंद है। इसके कारण प्लांट के पास लगभग डेढ़ किमी एरिया में कचरा फैला हुआ है। ये कचरा यहां आसपास के मोहल्लों के लोगों को लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भू-माफिया कर रहे कचरा का भराव में प्रयोग
कचरा निस्तारण करने के बाद एक ओर जहां कंपोस्ट खाद बनती है तो वहीं ठोस कचरे को अलग किया जाता है। इन दिनों कचरे का निस्तारण न हो पाने पर लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। डंपिंग ग्राउंड से कचरे को वाहनों में भरकर प्लॉटों में भराव डालने के लिए ले जाया जा रहा है।
आग लगाकर किया जा रहा प्रदूषण
ट्रांसपोर्ट नगर में कचरा निस्तारण के बजाए कचरे में आग लगा दी जाती है। ये आग कई-कई दिनों तक जलती रहती है। इससे प्रदूषण भी हो रहा है। लेकिन किसी का भी इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है।
ये इलाके हो रहे प्रभावित
-ट्रांसपोर्ट नगर
- बैजनाथपुर
-गीतापुरम कालोनी
-शृंगार नगर
-बाईपास रोड
- उप कृषि निदेशक कार्यालय
बोले लोग
संस्था यदि सही ढंग से कार्य नहीं कर रही है तो संस्था पर कार्रवाई होनी चाहिए। कचरा निस्तारण समय से कराया जाए।
विश्वनाथ सिंह
जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि यदि अनुबंध के अनुसार कार्यदायी संस्था कार्य नहीं कर रही है तो उसकी जमानत की राशि जब्त करते हुए उसका अनुबंध समाप्त कर देना चाहिए।

दिनेश यादव
शहर में यदि गंदगी रहेगी तो निश्चित ही बीमारियां फैलेंगी। बीमारियों को बचाने के लिए कचरा का निस्तारण समय से कराया जाए।
विजय कुमार
ट्रांसपोर्ट नगर आबाद वाला इलाका है। यहां खुले में डेढ़ से दो किमी तक कचरा फैला हुआ है। जिला प्रशासन को इसका शीघ्र निस्तारण कराना चाहिए।
धर्म सिंह
----
कई बार लिखा पत्र
संस्था एक्वार्ड हाइड्रोएयर लिमिटेड से 40 टन कचरा प्रतिदिन निस्तारण का अनुबंध हुआ था। लेकिन संस्था अब 10 टन से भी कम कचरा निस्तारित कर रही है। इसके संबंध में ईओ के माध्यम से संस्था के मैनेजर को कई बार पत्र भी लिखा जा चुका है।
शिशुपाल सिंह सफाई इंस्पेक्टर नगर पालिका।
प्लांट हुआ चालू
कुछ दिन पहले मोटर खराब हो गए थे जिसके कारण मशीन बंद रही। अब प्लांट चालू है। कचरा अधिक हो जाने के कारण दिक्कत आ रही है।
केशव तिवारी प्लांट हैड मैनपुरी एक्वार्ड हाइड्रोएयर लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed