फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garbage of shoe cover scattered on the main dome of Taj Mahal

Taj Mahal: करीब 28 हजार पर्यटकों ने किया ताज का दीदार, मुख्य गुंबद पर बिखरा शू कवर का कचरा

Sun, 18 Dec 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Dec 2022 12:04 AM IST
सार

ताजमहल पर शू कवर डालने के लिए डस्टबिन लगे हुए हैं, फिर भी पर्यटक शू कवर को उतार कर इधर-उधर फेंक देते हैं। 

विज्ञापन
Garbage of shoe cover scattered on the main dome of Taj Mahal
फर्श पर बिखरे पड़े शू कवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल में शनिवार को सैलानियों की भीड़ रही। करीब 28 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। इनमें से 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदकर मुख्य गुंबद पर 3,256 सैलानी पहुंचे। इन सैलानियों ने मुख्य गुंबद के संगमरमरी फर्श पर जगह-जगह शू कवर उतारकर फेंक दिए, जबकि नीचे चमेली फर्श पर डस्टबिन शू कवर के लिए विशेष रूप से रखवाए गए हैं। गुंबद की सीढ़ियों से उतरने के बाद ही चार डस्टबिन रखे हैं, लेकिन कई पर्यटकों ने मेहमानखाने की ओर शू कवर डाल दिए। इनका वीडियो बनाकर पर्यटकों ने ही वायरल कर दिया।

विज्ञापन

शनिवार को स्मारकों पर सैलानी

ताजमहल    - 28430
आगरा किला-   6891
एत्माद्दौला    - 741
महताब बाग    - 388
रामबाग    - 204
मरियम टूम    - 34

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed