फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garbage heaps are spoiling the city's appearance

चालू नहीं हुआ प्लांट, शहर के आसपास लगे कचरे के ढेर

Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Garbage heaps are spoiling the city's appearance
मैनपुरी। डेढ़ साल से बंद पड़े सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को नगर पालिका चालू नहीं करा सकी है। कूड़ा निस्तारित न होने से शहर में सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। समय से कूड़ा निस्तारण प्लांट चालू नहीं हुआ तो सड़कों के किनारे लगे ढेर और ऊंचे होते चले जाएंगे।
विज्ञापन

शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रांसपोर्ट नगर के पास कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया गया था। करीब डेढ़ वर्ष पहले प्लांट को चलाने वाली संस्था चली गई। इसके बाद से यह प्लांट बंद पड़ा है। इसके चलते शहर के प्रमुख स्थानों पर कूड़े को डंप किया जा रहा है। शहर की ईशन नदी सहित कई आबादी वाले इलाकों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हर दिन के साथ ही शहर के आसपास गंदगी बढ़ती जा रही है। बरसात में पानी बरसने से संक्रमण बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

यहां लगे हैं कूड़े के ढेर
सॉलिड वेस्ट मैंनेजमेंट प्लांट ट्रांसपोर्ट नगर के पास डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। प्लांट बंद होने से जेल के पास शहर से निकलने वाला कूड़ा डाला जा रहा है। वहीं संसारपुर के पास नया डलाबघर बना रखा है। ईशन नदी के किनारे कूड़ा डाला जा रहा है, जो नदी को भी दूषित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2045 तक के लिए है अनुबंध
वर्ष 2015 में ट्रांसपोर्ट नगर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना कराई गई थी। यहां तीन करोड़ की लागत से निर्माण व मशीनों की स्थापना कराई गई थी। 2016 में लखनऊ की संस्था एक्वार्ड हाइड्रोएयर लिमिटेड से 30 साल का अनुबंध किया गया था। जिसमें 40 टन कचरा प्रतिदिन निस्तारित करने की बात तय हुई थी। संस्था ने पांच साल में ही प्लांट को बंद कर दिया है।

संस्था एक्वार्ड हाइड्रोएयर लिमिटेड से 40 टन कचरा प्रतिदिन निस्तारण का अनुबंध हुआ था। पिछले डेढ़ साल से कचरा निस्तारण का कार्य बंद है। यहां पड़े कचरे के निस्तारण के लिए संस्था ने मशीनें लगाई हैं शीघ्र ही निस्तारण कराया जाएगा।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed