{"_id":"63bb094358a396276d40762b","slug":"garbage-being-deposited-in-the-vacant-plot-itself-mainpuri-news-agr5597066112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खाली प्लाट में ही जमा किया जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खाली प्लाट में ही जमा किया जा रहा कूड़ा
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 मिश्राना चौथियाना में माथुर चतुर्वेदी पुस्तकालय के सामने खाली प्लाट में कूड़ा जमा किया जा रहा है। यहां से आती बदबू से लोग परेशान हैं। वहीं प्लाट के सामने बनी नाली की भी नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है। इससे यह चोक होने लगी है।
मिश्राना-चौथियाना में माथुर चतुर्वेदी पुस्तकालय के पास खाली प्लाट है। लोग घरों से निकलने वाले कूड़े को प्लाट में फेंक रहे हैं। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी इसी खाली प्लाट में कूड़ा डाल देते हैं। गंदे पानी की निकासी के लिए खाली प्लाट के सामने बनी नाली की भी नियमित रूप से साफ सफाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका में शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया। नाली और खाली प्लाट में गंदगी से मच्छर पनपने लगे हैं।
खाली प्लाट में कूड़ा जमा होने से आसपास रहने वालों को परेशानी होती है। शिकायत करने के बाद भी खाली प्लाट से कूड़ा नहीं हटाया गया है।
प्रशांत चतुर्वेदी
खाली प्लाट के सामने बनी नाली की साफ सफाई नहीं होने से यह चोक होने लगी है। नाली में गंदगी जमा होने से इसमें अब मच्छर पनपने लगे हैं।
मोनू मिश्रा
खाली प्लाट में जमा किए जाने वाले कूड़े से लोगों को परेशानी होती है। कूड़े को दिनभर जानवर सड़कों पर फैलाते रहते हैं। इससे गंदगी बढ़ रही है।
नीरज चतुर्वेदी लाला
नाली और खाली प्लाट में जमा गंदगी से पनपने वाले मच्छरों से लोग परेशान हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी कूड़े को नहीं हटवाया गया है।
उल्लास उर्फ गुड्डू चतुर्वेदी