फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garbage being burnt, air getting contaminated by smoke

जलाया जा रहा कूड़ा, धुआं से हवा हो रही दूषित

Sun, 07 Nov 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Garbage being burnt, air getting contaminated by smoke
मैनपुरी। धुआं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, फिर चाहे वह पराली का हो या फिर कूड़े का। जिले में किसान पराली न जलाएं इसके लिए अधिकारी जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका और नगर निकाय क्षेत्रों में सफाईकर्मी सुबह-शाम कूड़ा जला रहे हैं। इस ओर अफसरों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

शहर में सुबह और शाम सफाईकर्मी झाड़ू लगाने के बाद कूड़ा एकत्रित करके उसमें आग लगा देते हैं। स्थिति यह है कि पूरे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर जलते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही नगर पंचायतों में तैनात सफाईकर्मी करते हैं। इन कूड़े के ढेरों से उठने वाला धुआं हवा का प्रदूषित करता है, लेकिन नगर पंचायत और नगर पालिका के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि पालिका और पंचायतें कूड़ा उठाने के नाम पर बड़ा बजट हर माह खर्च करती हैं।
विज्ञापन

----
सैर पर निकलने वाले होते परेशान
सुबह के वक्त शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर जलने से सैर पर निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कूड़े के ढेरों से उठने वाला धुआं उन्हें सेहतमंद बनाने के बजाए बीमार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कूड़ादान में भी लगा देते हैं आग
नगर पंचायत घिरोर क्षेत्र में सफाईकर्मी कूड़ादान में कूड़ा एकत्रित करके उसमें आग लगा देते हैं। यहां दिनभर कूड़ा सुलगता रहता है। जगह-जगह रखे कूड़ेदान से धुआं उठते रहने से राहगीरों के साथ ही स्थानीय दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ती है।

----
साफ-सफाई के बाद कूड़ा उठाने की व्यवस्था है। कूड़ा जलाना गलत है, सफाईनायकों को निगरानी करने के निर्देश दिए जाएंगे। फिर भी सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
-लालचंद्र भारती, ईओ नगर पालिका मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed