फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganpati Visarjan Yatra Baravafat procession today be careful on these roads in Agra

UP News: गणपति विसर्जन यात्रा, बारावफात जुलूस आज, आगरा में इन रास्तों पर निकलें जरा संभलकर

Mon, 16 Sep 2024 07:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 07:49 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा में आज गणपति विसर्जन यात्राएं निकलेंगी, तो वहीं बारावफात के जुलूस भी गुजरेंगे। ऐसे में कई मार्ग ऐसे हैं, जहां जाम के हालात रहेंगे। 
 

विज्ञापन
Ganpati Visarjan Yatra Baravafat procession today be careful on these roads in Agra
गणपति विसर्जन के दौरान नृत्य करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में गणपति प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा और बारावफात दोनों सोमवार को है। पूरे शहर में विसर्जन यात्राएं जगह-जगह से निकाली जाएंगी। सबसे ज्यादा प्रतिमाएं हाथी घाट पर पहुंचेंगी। वहीं बारावफात के जुलूस भी न्यू आगरा, बिजलीघर, ताजगंज और शाहगंज सहित कई इलाकों से निकाले जाएंगे। इससे सड़कों पर डायवर्जन और यातायात दबाव के कारण जाम भी लग सकता है।
विज्ञापन


एमजी रोड से लेकर यमुना किनारा रोड, बेलनगंज और एमजी रोड-2 पर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पुलिस ने कुछ मार्गों पर बदलाव किया है। गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का अंतिम दिन 17 सितंबर (अनंत चतुर्दशी) को है। लेकिन, विसर्जन जुलूस सोमवार से ही शुरू हो जाएंगे। मंगलवार को भी जुलूस निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं बारावफात पर न्यू आजाद सोसाइटी की ओर से टीला अजमेरी खां से जुलूस निकाला जाएगा। अदनान कुरैशी ने बताया कि जुलूस महावीर नाला, सुभाष बाजार, मंटोला, मदीना होटल से होकर मस्जिद मेवातियां पर समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा जुलूस सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी की ओर से जामा मस्जिद से निकाला जाएगा। यह जुलूस मदीना तिराहे, सदर भट्ठी होकर नाई की मंडी, धाकरान, जामा मस्जिद पर ही समाप्त होगा। शाहगंज से निसार अहमद की ओर से जुलूस निकाला जाएगा। लोहामंंडी, न्यू आगरा, कमला नगर और मेवाती का नगला ताजगंज से भी जुलूस उठाए जाएंगे। कई जुलूस बोदला चौराहा स्थित दरगाह नबी करीम पहुंचकर समाप्त होंगे। नबी करीम दरगाह पर मेला भी लगाया जाएगा।


यमुना किनारा रोड पर जाने से बचें
- वाटरवर्क्स चौराहे से यमुना किनारा मार्ग होकर श्मशान घाट चौराहे तक वाहन नहीं चल सकेंगे।
- यमुना एक्सप्रेस-वे से फतेहाबाद रोड, ग्वालियर की ओर वाहन इनर रिंग रोड होकर फतेहाबाद रोड से माल रोड होते हुए जाएंगे।
- आंबेडकर पुल पर एत्माद्दौला की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहन बेलनगंज की ओर नहीं चल सकेंगे।
- बेलनगंज में एसीपी छत्ता कार्यालय के पास तिराहे से यमुना किनारे हाथी घाट की ओर व्यावसायिक वाहन नहीं चल सकेंगे।
- बिजलीघर चौराहे से रोडवेज बसें, टूरिस्ट बसें आगरा फोर्ट से हाथी घाट की तरफ नहीं जा सकेंगी।
- विक्टोरिया पार्क तिराहे से कोई भी बड़ा वाहन जैसे बस, ट्रैक्टर या लोडिंग वाहन को यमुना किनारा हाथी घाट की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
- हाथी घाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। अन्य वाहनों को श्मशान घाट चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- स्ट्रैची ब्रिज पर एत्माद्दौला की तरफ से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
- यमुना किनारा मार्ग से डायवर्ट सवारी वाहन एमजी रोड होकर चल सकेंगे।
- गणेश प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक वाहनों को पूर्व से निर्गत किए गए नो एंट्री पास या अनुमति पत्र निरस्त कर दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed