फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganja siezed cost 1.3 crore

1.30 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, दो तस्कर पकड़े

Sat, 04 Sep 2021 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
ganja siezed cost 1.3 crore
इटावा। इकदिल पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात इकदिल पूर्वी तिराहे के पास पिकअप में रखे गांजा समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पिकअप से 5.26 क्विंटल गांजा (कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये), एक तमंचा, दो कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को बताया कि कानपुर से आ रही पिकअप और उसमें बैठे दो लोगों को पुलिस ने चौराहे पर पकड़ लिया। दोनों तस्करों ने अपने नाम राजस्थान के जिला नागौर थाना जायल, डेहहे गांव निवासी चालक ओम प्रकाश छाबा व आगरा के थाना खेड़ा राठौर, नंदगवा गांव निवासी देवीराम उर्फ अजय बताए। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व चाकू मिला। दोनों ओडिशा से गांजा लेकर कानपुर होते हुए आगरा की ओर जा रहे थे। पिकअप के अंदर से 26 बोरियों में भरा हुआ 5.26 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों गांजा तस्करों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed