{"_id":"61e9a8365d4c9e54115c5c7b","slug":"gangster-on-five-ganja-smugglers-kasganj-news-agr521886898","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा की तस्करी करने वाली पंच अपराधियों पर लगाया गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा की तस्करी करने वाली पंच अपराधियों पर लगाया गैंगस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गांजा की तस्करी करने वाले पांच आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की हैं। दो आरोपी चेकिंग के दौरान ढोलना क्षेत्र के गंगीरी बॉर्डर से 68 लाख रुपये के गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए थे जबकि अन्य फरार आरोपियों को बाद में गिरफ्तार किया गया।
ढोलना क्षेत्र में पुलिस द्वारा 7 अक्तूबर 2021 को गंगीरी बार्डर पर चेकिंग की गई। एक कैंटर को रोका तो उसमें सवार लोग कैंटर मौके पर छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने मौके से हेमंत निवासी अरूरा बांगर एवं सुभाष निवासी मटूआ मथुरा को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार अन्य आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गए थे। पुलिस ने कैंटर से लगभग 68 लाख रुपये का 6.64 क्विंटल गांजा बरामद किया था। भागे आरोपी पिंकू, दीपक निवासी इगलास अलीगढ़, सत्यवीर, राजकुमार निवासी खैर अलीगढ़ को बाद में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्र ने टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली ढोलना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने सभी छह आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की हैं। उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है।
पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि गंभीर अपराध में संलिप्त सभी अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया हैं। इसी के चलते गांजा तस्करों पर गैंस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई हैं।