फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster caught from waiting room on Farrukhabad Road

Agra News: फर्रुखाबाद रोड पर बने प्रतीक्षालय से पकड़ा गैंगस्टर

Mon, 22 Apr 2024 05:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Apr 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
Gangster caught from waiting room on Farrukhabad Road
फर्रुखाबाद रोड पर बने प्रतीक्षालय से पकड़ा गैंगस्टर
विज्ञापन

-दर्ज हैं कई आपराधिक मामले, अवैध असलहा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर (मैनपुरी)। गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे जनपद फर्रुखाबाद के गांव लीलापुर निवासी एक गैंगस्टर को पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फर्रुखाबाद रोड पर बने प्रतीक्षालय के पास मौजूद था। तलाशी के दौरान अवैध असलहा भी बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।

जनपद फर्रुखाबाद के गांव लीलापुर निवासी अरविंद कुमार वर्ष 2023 में हत्या, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा धमकी दिए जाने सहित अन्य मामले में भी थाना बेवर में दर्ज हैं। थाना पुलिस अरविंद के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। गैंगस्टर के मामले में वह वांछित चल रहा था। सोमवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी को सूचना मिली कि वांछित आरोपी फर्रुखाबाद जाने वाले मार्ग पर बने प्रतीक्षालय के पास मौजूद है। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश देकर गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed