फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gangster beaten to bullion traders for extortion in agra

चौथ न देने पर गैंगस्टर ने पुलिस चौकी के सामने सराफ पिता-पुत्र को पीटा, भड़के व्यापारी

Mon, 17 Dec 2018 12:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Dec 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
gangster beaten to bullion traders for extortion in agra
गुस्सा व्यापारियों ने किया घटना का विरोध - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के प्रताप नगर में सराफ गौरव बंसल और उनके पिता ब्रजमोहन बंसल को पांच लाख की चौथ के लिए धमकी मिली है। आरोप यह भी है कि जेल से छूटे गैंगस्टर ने अपने गिरोह के साथ उन्हें रविवार की शाम चौकी के सामने पीटा। 
विज्ञापन


घटना का पता चलने पर व्यापारी भड़क गए। उन्होंने पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं पीड़ित गौरव बंसल ने बताया कि बदमाशों में से एक गैंगस्टर है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है। कुछ दिनों से पांच लाख रुपये मांग रहा था। 
विज्ञापन


गौरव बंसल ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। रविवार को वो साथियों के साथ आया। उस समय वो पिता के साथ घर के पास ही खड़े थे। वहीं पर चौकी के सामने गैंगस्टर ने उन्हें पीटा और धमकी दी कि अगर पांच लाख रुपये नहीं दिए तो पूरे परिवार को खत्म कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव का कहना है कि बदमाशों ने वैश्य समाज के प्रति भी अपमानजक शब्द कहे। उधर, इसका पता चलते ही काफी संख्या में लोग पहुंच गए और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। गौरव ने तहरीर दे दी है। इसमें आरोपियों में अन्नू वशिष्ठ, जयगुप्ता का नाम है, जबकि पांच-सात अज्ञात बताए गए हैं।


उधर, जगदीशपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने आरोपियों के घर दबिश दे, वे नहीं मिले। चौकी प्रभारी ने बताया कि वो उस समय चौकी पर अकेले थे। चौकी के सामने गौरव और उनके पिता से कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। वह वहां पहुंचे तो वे लोग भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed