{"_id":"631e16fec8b9e001a92f93e5","slug":"gangster-act-absconding-25-thousand-prize-crook-arrested-in-encounter-kasganj-news-agr546507976","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया 25 हजार का इनामी बदमाश वसीम, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया 25 हजार का इनामी बदमाश वसीम, पैर में लगी गोली
Mon, 12 Sep 2022 08:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 08:07 AM IST
सार
पुलिस ने घायल बदमाश को चिकित्सालय में भर्ती कराया। गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी है।
विज्ञापन
पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासंगज के पटियाली क्षेत्र के थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने शनिवार की देर रात म्याऊं छितैरा रोड पर शनिवार की रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में गैंगस्टर के 25 हजार के इनामी बदमाश को फायरिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। तलाशी में पुलिस ने बदमाश से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि शनिवार की देर रात थाना सिकंदरपुर वैश्य एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना गंजडुंडवारा में पंजीकृत गैंगस्टर के मामले में अभियुक्त संतोष उर्फ संतरा उर्फ वसीम निवासी धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश दो वर्षों से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिकंदरपुर वैश्य पुलिस को रात करीब 11 बजे संतोष उर्फ वसीम की लोकेशन म्याऊं छितैरा रोड पर मिली। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। एसओजी की टीम भी पहुंच गई। तभी बाइक पर वांछित संतोष अपने एक अन्य साथी के साथ आ रहा था। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जवाबी फायरिंग में संतोष के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
इस दौरान दूसरा बदमाश रमजान उर्फ रमजानी निवासी नदरई भाग गया। पुलिस ने घायल बदमाश को चिकित्सालय में भर्ती कराया। गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी है। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंदरपुर वैश्य राजकुमार शर्मा, एसओजी प्रभारी अनूप कुमार भारतीय, सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार एवं उपनिरीक्षक विनय कुमार एवं करमवीर सिंह शामिल रहे।