फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangrape with girl in Haryana by Farrukhabad man crime news in hindi

युवती को अगवा कर 18 दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म, चंगुल से छूटी पीड़िता ने मांगी पुलिस से मदद

Wed, 22 May 2019 06:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 May 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with girl in Haryana by Farrukhabad man crime news in hindi
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
ननिहाल से घर लौट रही युवती को कार सवार लोगों ने धुमरी से अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे हरियाणा ले गए। वहां उसके साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया। 18 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पीड़िता को अलीगंज में छोड़कर फरार हो गए। युवती ने एएसपी से शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट थाना जैथरा में दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र की निवासी एक युवती ने एएसपी से शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक मई को वह अपनी ननिहाल फर्रुखाबाद से लौट रही थी। उसी समय धुमरी जैथरा मोड़ समीप सन्नी निवासी मेरापुर फर्रुखाबाद अपनी तीन अन्य साथियों के साथ आया और उसे कार में बैठा लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद उसे बेहोश करके आरोपी हरियाणा ले गए। यहां उसने और उसके तीन साथियों ने उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे मकान में बंधक बनाकर 18 दिन रखा और दुष्कर्म करते। इसके बाद आरोपी उसे 19 मई को कस्बा अलीगंज में छोड़कर चला गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

इसके बाद युवती ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजनों ने युवती को साथ ले जाकर एएसपी से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed