फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangajal arive at agra

आज से गंगाजल, कल जीवनी मंडी से मिलने लगेगा पानी

Tue, 27 Jul 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gangajal arive at agra
आगरा। मध्य गंगा कैनाल से बुलंदशहर के पालड़ा फॉल को गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। रात में पालड़ा से सिकंदरा और जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को गंगाजल मिलने लगा है। मंगलवार सुबह शोधन के बाद जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जलनिगम के अधिकारियों के मुताबिक पालड़ा में सिल्ट की मात्रा अब 300 पीपीएम तक रह गई है। अब पानी शोधन के लायक है। सिकंदरा और जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को पहले की तरह ही गंगाजल आज से उपलब्ध होने लगेगा।
विज्ञापन

जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के गेट पर स्मार्ट सिटी की लापरवाही के कारण टूटी 28 इंच की पाइपलाइन को बाईपास करने का काम शुरू कर दिया गया। सोमवार को जीवनी मंडी प्लांट से बाहर तक नया पाइप बिछाया गया। स्मार्ट सिटी की 1200 एमएम व्यास की पाइपलाइन के नीचे से पड़ी पुरानी लाइन की जगह नई लाइन बाईपास करके निकाली जा रही है जो पुरानी लाइन के दाएं बिछाई जा रही है। जलकल विभाग के सचिव एसके श्रीवास्तव के मुताबिक रात तक काम पूरा करने का प्रयास है। युद्ध स्तर पर पाइपलाइन का काम चल रहा है। बुधवार सुबह तक सप्लाई चालू करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रात में आगरा पहुंचा गंगाजल
मध्य गंगा कैनाल से पालड़ा फॉल को गंगाजल मिलना शुरू हो गया है। आगरा तक यह रात में आ गया है। मंगलवार सुबह से शोधन के बाद जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। दोनों वाटरवर्क्स को गंगाजल की पहले की तरह आपूर्ति होने लगेगी। एमबीबीआर प्लांट से यमुना जल उसी अनुपात में कम उपयोग करेंगे। - आरके गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम गंगाजल इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed