फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga water flowing in Yamuna river in agra

भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग, यहां यमुना में बहाया जा रहा गंगाजल

Fri, 07 Jun 2019 02:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jun 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Ganga water flowing in Yamuna river in agra
यमुना नदी में गिर रहा गंगाजल - फोटो : अमर उजाला
छह माह बीत गए। मगर अभी तक गंगाजल आगरा के जीवनी मंडी वाटर वर्क्स तक नहीं पहुंच पाया है, जिम्मेदार आज भी दो माह में जीवनी मंडी वाटर वर्क्स तक पानी पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, अभी 160 मीटर पड़ने वाली पाइप लाइन का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। आलम यह है कि सिकंदरा कैलाश मंदिर के पास 180 एमएलडी गंगाजल यमुना में बहाया जा रहा है। 
विज्ञापन


बुलंदशहर से 130 किमी लंबी पाइप लाइन डालकर सिकंदरा पर 350 एमएलडी गंगाजल पहुंच रहा है। यहां से करीब 170 एमएलडी गंगाजल तो शहर में सप्लाई हो रहा है। बाकी 180 एमएलडी आज भी यमुना में गिर रहा है। इसकी जानकारी भी जल निगम से लेकर जल संस्थान अधिकारियों को है, लेकिन 160 मीटर पड़ने वाली पाइप लाइन को लेकर कोई गंभीर नहीं दिख रहा। 
विज्ञापन


विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। बता दें कि वाटर वर्क्स चौराहा पर 160 मीटर पाइप लाइन डाले जाने का काम नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से गंगाजल जीवनी मंडी वाटर वर्क्स तक नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर 

- 180 एमएलडी यमुना में गिर रहा गंगाजल 
- 130 किमी पाइप लाइन डालकर गंगाजल लाया गया है आगरा
- 160 मीटर पाइप लाइन के चलते जीवनी मंडी तक नहीं पहुंचा गंगाजल 
- 02 माह में कार्य पूरा होने की उम्मीद जता रहे अधिकारी 

गंगाजल परियोजना इकाई के परियोजना प्रबंधक पीके पंकज ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अनुमति न मिलने की वजह से देरी हुई है। अब कार्य शुरू हो गया है। अंडर ग्राउंड पाइप लाइन डलने की वजह से कम से कम दो माह का समय लग जाएगा। 

जल संस्थान के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि जीवनी मंडी वाटर वर्क्स आने वाला गंगाजल यमुना में बह रहा है, लेकिन जब तक पाइप लाइन नहीं पड़ जाती। तब तक गंगाजल का कोई प्रयोग नहीं कर सकते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed