फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga Jal Water Will Reach In Yamuna For Donald Trump Visits Of Tajmahal

ट्रंप के ताजमहल पहुंचने पर नहीं दिखेगा यमुना का गंदा पानी, छोड़ा गया 'गंगाजल'

Wed, 19 Feb 2020 01:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ganga Jal Water Will Reach In Yamuna For Donald Trump Visits Of Tajmahal
ताजमहल
आगरा में 24 फरवरी को ताज महल देखने को आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यमुना नदी का जल निर्मल स्वरूप नजर आएगा। इसके लिए यमुना नदी में हरिद्वार से 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है, जो बुलंदशहर के माध्यम से चार दिन बाद आगरा पहुंचेगा।
विज्ञापन

 
24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा पहुंच रहे हैं। वे आगरा में अपनी पत्नी के साथ ताज निहारेंगे। यहां कुछेक घंटे बिताएंगे। इस दौरान वे यमुना किनारे बने ताज को देखने के साथ यमुना किनारे का भी जायजा ले सकते हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति को यमुना का जल स्वच्छ नजर आए, इसके लिए यमुना में गंगा जल छोड़ा गया है।
विज्ञापन


हरिद्वार से बुलंदशहर आ रही कोट एक्सकेप के माध्यम से 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है। सोमवार को बुलंदशहर से खुर्जा के निकट हैड से यह जल छोड़ा गया। मथुरा में 500 क्यूसेक गंगाजल 20 फरवरी की रात पहुंचेगा, जो 21 फरवरी की दोपहर आगरा में नजर आएगा। गंगाजल की यह मात्रा यमुना में निरंतर 24 फरवरी तक बनी रहे इसके प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर यमुना में हरिद्वार बुलंदशहर कोट एक्केप से 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है। यह पानी मथुरा में तीन दिन में और इसके अगले दिन आगरा में पहुंच जाएगा। धर्मेंद्र फोगाट,  अधीक्षण अभियंता सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed