फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga, flood

खतरा नहीं फिर भी सतर्कता, पीएससी सेनानायक को भेजा पत्र

Thu, 25 Jul 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
ganga, flood
कासगंज। गंगा नदी के जलस्तर को लेकर सिंचाई विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। विभाग ने अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की है। इसके साथ ही पीएससी के सेनानायक को भी पत्र भेजकर पीएसी की फ्लड यूनिट से निगरानी कराने को कहा है।
विज्ञापन

मानसून सत्र में प्रतिवर्ष कछला पर गंगा नदी उफान पर आती है। इस बार बारिश कम होने से अभी पानी का स्तर नहीं बढ़ा है, लेकिन विभाग का मानना है कि यदि बारिश हुई तो जलस्तर बढ़ेगा। ऐसे में बाढ़ को लेकर लेकर अभी से अलर्ट है। सिंचाई विभाग ने गंगा नदी की निगरानी के लिए जिम्मेदारियां तय की हैं। दिन के साथ ही रात में भी निगरानी की जा रही है। वहीं विभाग ने विशेष सतर्कता बरतते हुए पीएसी की फ्लड यूनिट को सक्रिय करने के लिए पत्र लिखा है। 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के सेनानायक को सिंचाई विभाग ने पत्र भेजकर बताया है कि प्रतिवर्ष गंगा नदी उफान पर आती है। ऐसे में पीएसी की फ्लड यूनिट से निगरानी कराई जाए।
विज्ञापन

कटान पर विशेष नजर
कासगंज। गंगा नदी पटियाली क्षेत्र में काफी कटान करती है। अभी तक कटान शुरू नहीं हुआ है, लेकिन विभाग ने कटान रोकने के लिए बड़ी तैयारी की है। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम में सिंचाई विभाग के अफसरों को भी शामिल किया है। विभाग के अधिकारी प्रतिदिन पटियाली क्षेत्र में गंगा की स्थिति देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाढ़ का कहीं कोई खतरा नहीं है। प्रतिदिन रेलवे, जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी जा रही है। हमने पीएसी के सेनानायक को भी पत्र भेज दिया है। इससे फ्लड यूनिट से निगरानी कराई जा सकेगी।
- संजय शर्मा, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग
छोड़ा गया पानी
- 28005 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया
- 19775 क्यूसेक पानी बिजनौर से छोड़ा गया
- 1775 क्यूसेक पानी नरौरा से छोड़ा गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed