फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga Dussehra festival celebrated in the district with reverence

Agra News: श्रद्धा से जिले में मनाया गया गंगा दशहरा पर्व

Tue, 30 May 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra festival celebrated in the district with reverence
मैनपुरी। गंगा दशहरा का पर्व मंगलवार को जिले में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान लोग जिले से होकर गुजरने वाली गंग नहरोंं और पवित्र सरोवरों में स्नान किया। घरों में पूजा अर्चना के साथ ही दान पुण्य का कार्य किया। जिले में जगह-जगह स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं ने राहगीरों को शर्बत पिलाया।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर्व पर मंगलवार को सुबह से ही जिले के श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। सैकड़ों श्रद्धालु गंगा दशहरा पर्व पर फर्रुखाबाद स्थित गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे। इसके अलावा जिले के श्रद्धालुओं ने जिले से गुजरने वाली गंग नहर इटावा ब्रांच, गंग नहर कानपुर ब्रांच, पवित्र मार्कंडेय सरोवर आदि में डूबकी लगाकर पूजा ध्यान किया। नहर पुलों पर मेला भी लगाया गया। इसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने तरबूत और खरबूज आदि की खरीदारी की। शहर के आगरा रोड, स्टेशन रोड, कचहरी रोड, राधारमन रोड, करहल रोड आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाने का कार्य किया।
विज्ञापन

-----
देहात में भी गंगा दशहरा पर लोगों ने किया दान पुण्य
करहल/बेवर/घिरोर/बरनाहल/ कुरावली/ बिछवां/कुसमरा। गंगा दशहरा पर्व पर ग्रामीण अंचल में भी भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही लोगों ने स्नान ध्यान के बाद घरों में पूजा अर्चना की। करहल, बेवर, घिरोर, बरनाहल, कुरावली, बिछवां, कुसमरा आदि स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर शर्बत वितरित किया गया। क्षेत्र के पवित्र सरोवरों और गंग नहरों में श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान के साथ पूजा अर्चना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
किशनी में आयोजित हुए भंडारे
किशनी। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नगर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। सोहम आश्रम पर श्रद्धालुओं की तरफ से पूड़ी सब्जी का प्रसाद और शर्बत वितरित किया गया। इस अवसर पर स्वामी अनंता नंद महाराज सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

-----
लालपुरी बाबा मंदिर पर लगा मेला
बिछवां। विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव सांड़ा में बाबा लालपुरी की तपोस्थली पर गंगा दशहरा पर मेले का आयोजन हुआ। गंगा दशहरा के पर्व पर यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे जिन्होंने काली नदी में स्नान ध्यान के बाद मेले में खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed