फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga Dussehra 2023 Young man drowned while bathing in Yamuna

गंगा दशहरा बना काल: यमुना में स्नान करते समय डूबा युवक, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 30 May 2023 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 May 2023 11:42 AM IST
सार

गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करते समय युवक डूब गया। काफी देर तक हाथ पैर मारता रहा, लेकिन जब तक उसे बचाया जाता, तब तक वो डूब गया। 
 

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2023 Young man drowned while bathing in Yamuna
यमुना में युवक की तलाश करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बलदेव में गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना में खडैरा घाट पर स्नान करते समय युवक डूब गया। डूबते समय काफी हाथ पैर मार बचने की कोशिश की, लेकिन तब तक डूब गया। युवक के डूबते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यमुना में युवक की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


बलदेव की यमुना में खडैरा घाट पर 18 वर्षीय रोहित सिंह पहलवान जाट पुत्र विजय सिंह निवासी हथौड़ा बलदेव दशहरा पर्व पर स्नान करते समय युवक डूब गया। युवक ने डूबते समय काफी हाथ पैर मारे, लेकिन तब तक डूब गया। हजारों की संख्या में भारी भीड़ होने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई भी व्यवस्था नहीं की थी। यमुना घाट पर कोई तैराक गोताखोर नहीं थे, न कोई नाव की व्यवस्था थी। न कोई स्टीमर था। साथ आए युवकों ने काफी हल्ला मचाया, लेकिन तब तक देर हो गई।
विज्ञापन


युवक के गांव के ही युवकों ने पानी में छलांग लगाकर काफी देर तक खोजबीन की लेकिन युवक नहीं मिला। एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। युवक के डूबने के बाद पुलिस प्रशासन जागा। इसके बाद भी तीन घंटे बाद तक कोई तैराक गोताखोर नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed