फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga Dussehra 2022 Dip of salvation taken in Yamuna mathura

Ganga Dussehra 2022: गंगा दशहरा पर मथुरा में यमुना घाटों पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

Fri, 10 Jun 2022 10:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 10:41 AM IST
सार

गंगा दशहरा का पर्व कृष्ण नगरी मथुरा में आज भी मनाया जा रहा है। सुबह से ही यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। यमुना में श्रद्धालुओं ने उद्धार के लिए डुबकी  लगाई।
 

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2022 Dip of salvation taken in Yamuna mathura
पूजन करती महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में गंगा दशहरा का पर्व आज यानि शुक्रवार को भी मनाया जा रहा है। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ रही। भीषण गर्मी की परवाह किए बिना सुबह पट खुलने के साथ हीभक्त आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचना शुरू हो गए। 
विज्ञापन


इससे पूर्व बृहस्पतिवार को भक्तों ने यमुना स्नान के बाद ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के श्रीचरणों में हाजिरी लगाई। देश के कोने-कोने से आए भक्तों ने फूलबंगले में विराजमान आराध्य के दर्शन पाकर धन्य हुए। सुंदर पोशाक धारण किए हुए बांकेबिहारी की बांकी झांकी सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इधर, राधा सनेह बिहारी मंदिर में पतंगों का बंगला सजाया गया। शाम की बेला में सजाए गए पतंग के बंगले में विराजे राधा सनेह बिहारी महाराज के दर्शन पाकर भक्त निहाल हुए। 
विज्ञापन


नगर के राधावल्लभ मंदिर, राधा दामोदर, श्याम सुंदर, गोकुलानंद मंदिर में फूलबंगले सजाए गए। ठाकुरजी को गंगा दशहरा पर तरबूज, खरबूजा, सत्तू, फालसेब, ठंडाई आदि शीतल पेय एवं खाद्य पदार्थ निवेदित किए गए। कुछ मंदिरों में ठाकुरजी के समाज गायन एवं हरिनाम संकीर्तन के आयोजन भी श्रद्धाभाव से हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed